खलिहान में आग लगने से तीन बीघा खेत की धान फसल जलकर हुआ नष्ट



समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल

पालीगंज/ प्रखंड क्षेत्र के दहिया गांव स्थित एक खलिहान में गुरुवार को आग लगने स खलिहान में रखे तीन बीघा धान कज़ फसल जलकर नष्ट हो गया।


जानकारी के अनुसार पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के दहिया गांव निवासी रामदयाल शर्मा उर्फ पंडा शर्मा गांव के समीप खेत में खलिहान बनाया था। जहां वह तीन बीघे खेत मे लगी धान की फसल लाकर रखा था। वही गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गयी। खलिहान से निकलती आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए अपने हाथों में पानी से भरे बर्तन लेकर खलिहान की ओर दौड़े। वही ग्रामीणों ने आग की भयावहता को देख अग्निशमन बिभाग को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर दमकल के साथ पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार रामदयाल शर्मा की खलिहान में रखे तीन बीघे की धान फसल जलकर नष्ट हो गया। जिससे उन्हें 25 हजार रुपये का नुकसान हो गया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)