
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 11 जनवरी 2024 पेंशनर समाज एसोसिएशन की प्रखंड इकाई नबीनगर ने सोखा बाबा मंदिर परिसर मे मासिक समीक्षा बैठक किया।बैठक की अध्यक्षता रामजन्म राम ने किया जबकि संचालन सचिव शंकर प्रसाद द्वारा किया गया।सचिव ने बताया कि बैठक मे गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया है।सचिव ने कहा कि बैठक में सरकार से कोरोना काल के तीन बकाए महंगाई भत्ते की किस्त भुगतान करने की सरकार से मांग किया गया। शंकर प्रसाद ने कहा कि बैठक मे नबीनगर को अनुमंडल बनाने के लिए संघर्षरत अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति को पुरजोर समर्थन किया गया।बैठक मे अनुमंडल बनने की चाह रखने वालो से अपील की गई कि वो कार्यक्रम को समर्थन दें ताकि अनुमंडल बनने का मार्ग प्रशस्त हो सके। मौके पर कृष्ण कुमार सिन्हा, सुनैना देवी, शिव शंकर तिवारी,सूरज प्रसाद,सुदीप राम मौजुद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



