नगवां ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पानी पीने का हाहाकार , पोखरा, तालाब से ले रहे पानी
ब्यूरो समाज जागरण
सोनभद्र। (खलियारी)। जल जीवन मिशन से दो दिन से गांव में पानी सप्लाई नहीं किया जा रहा है ग्रामीणों को पीने का भी पानी नहीं है, आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया है और तत्काल पानी सप्लाई चालू करवाने की मांग किया है।
क्षेत्र के खलियारी, पनिकप खुर्द, पंडरी, रायपुर, सहपुरवा, पचफेडीया आदि गांवों में दो दिन से पानी सप्लाई बंद है, प्रदर्शन कर रहे फूलमती देवी, शकुंतला देवी ने कहा कि दो दिन से पानी सप्लाई नहीं हो रहा है, और कोई दूसरा विकल्प नहीं है कि पानी कहां से लाया जाय। गांव में लगे हेडपंप भी खराब हो गया है अब हेडपंप का भी मरम्मत नहीं किया जाता है ऐसे में हम लोग खलियारी पोखरा से पानी लाकर पी रहे हैं।

ओमप्रकाश पासवान, सुरेश कुमार गोड़ ने कहा कि अधिकारी दो टाइम सुबह-शाम पानी सप्लाई होने का दावा करते हैं लेकिन एक टाइम भी सही से सप्लाई नहीं हो रहा है।दो दिन से पानी नहीं आ रहा है पोखरा का पानी सहारा बन रहा है।
प्रदर्शन कर रहे राजमती देवी, मीना देवी, निर्मला देवी संदीप कुमार, रामजग गोड़, राजाराम मौर्य, संजय कुमार मौर्य, रामाकांत, महेंद्र कुमार,झरु पासवान, शुक्रवार को सुबह गांव के सामुदायिक शौचालय के पास प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया है और तत्काल पानी सप्लाई शुरू कराए जाने की मांग किया है।
गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के बोर्ड पर गांव में दो टाइम सुबह-शाम दो -दो घंटे पानी सप्लाई करने का प्राविधान किया गया है लेकिन सब कागजी कोरम ही है। मौके पर एक टाइम भी सही से सप्लाई नहीं किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में जल निगम के अवर अभियंता विवेक कुमार ने कहा कि पानी सप्लाई किया जा रहा है कोई दिक्कत है तो हम सम्बंधित कर्मचारियों से तत्काल बात कर पानी सप्लाई शुरू करने हेतु बात करते हैं।



