google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आरोग्य मेला में पीएचसी खलियारी पर 40 मरीजों को जांच कर दी गई दवा

विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण खलियारी/ सोनभद्र। नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर रविवार को सीएम आरोग्य मेला में कुल 40 मरीजों को दवा वितरण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खलियारी के फार्मासिस्ट अनूप कुमार ने बताया कि मेला में कुल 40 मरीजों को दवा वितरण किया गया है, जिसमें अधिकांश मरीज बुखार, खांशी, सुगर से सम्बंधित मरीजों का इलाज किया गया है।


गर्भवती महिलाओं की जांच कर रही एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि हमारे यहां कुल 06 महिलाओं का वजन, बीपी, एच बी, एचआईवी का जांच कर उन्हें आईरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड दवा दी गई। दो महिला का डिलेवरी भी हुआ है।
मेला में लैब टैक्नीशियन सोनाली मरीजों को जांच कर रही हैं, उन्होंने बताया कि 10 मरीजों का जॉच किया गया। जिसमें, हिमोग्लोबिन, मलेरिया, टाईफाइड, शुगर का जॉच किया गया जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया है। मेला में सीएचओ सुनीता यादव, फार्मासिस्ट अनूप कुमार मरीजों को दवा वितरण किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)