वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
4 जुलाई। जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (संबल) योजना के तहत बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए प्राप्त 57 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।
स्वीकृत लाभार्थियों में किशनगंज प्रखंड के 19, कोचाधामन के 11, दिघलबैंक के 11, ठाकुरगंज के 6, पोठिया के 5, बहादुरगंज के 4 तथा टेढ़ागाछ के 1 दिव्यांगजन शामिल हैं।
योजना के तहत लाभार्थी का बिहार का स्थायी निवासी होना, परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये तक होना, आयु 18 वर्ष या उससे अधिक तथा कम-से-कम 40 प्रतिशत चलंत दिव्यांगता होना अनिवार्य है। साथ ही, पिछले 5 वर्षों में बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का लाभ नहीं मिला होना भी आवश्यक है।
बैठक में सिविल सर्जन, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, रेडक्रॉस सचिव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों के सुगम आवागमन और आत्मनिर्भरता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



