google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संचारी रोग अभियान में खाद्य विभाग का एक्शन, अवैध मीट दुकानों पर मुकदमा दर्ज

समाज जागरण/ शिव प्रताप सिंह

सोनभद्र। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कटे फल, गन्ने के जूस, खुली मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण किया तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित रसायनों का प्रयोग न करने के निर्देश दिए। टीम ने स्पष्ट किया कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अभियान के दौरान ग्राम कचनरवा, थाना कोन स्थित दो अवैध मीट दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि दोनों दुकानों पर बिना खाद्य पंजीकरण और वैध लाइसेंस के मीट का विक्रय किया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें भविष्य में बिना अनुमति खाद्य कारोबार न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान जनपदभर में निरीक्षण और प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)