वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज जिले में बिहार बस स्टैंड के पास NH-27 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लाईवुड लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
जानकारी के अनुसार ट्रक इस्लामपुर (पश्चिम बंगाल) से बिहार की ओर जा रहा था। ट्रक में प्लाईवुड की पट्टियां लदी थीं, जो अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि तब तक ट्रक में लदा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। राहत की बात यह रही कि समय रहते ड्राइवर और खलासी ट्रक से कूदकर सुरक्षित बाहर निकल गए। दोनों के सुरक्षित होने की पुष्टि की गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



