google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व कैंसर दिवस 2026: बदलती जीवनशैली और जांच में लापरवाही बढ़ा रही कैंसर का खतरा

11 फरवरी तक जिले में जागरूकता व निःशुल्क जांच अभियान

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
04 फरवरी।
तेजी से बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, शारीरिक निष्क्रियता, तंबाकू व धूम्रपान तथा समय पर जांच में लापरवाही कैंसर के बढ़ते मामलों की प्रमुख वजह बनती जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रारंभिक अवस्था में पहचान होने पर कैंसर का इलाज संभव है।


विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर किशनगंज जिले में 11 फरवरी तक विशेष जागरूकता एवं निःशुल्क जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “United by Unique: हर व्यक्ति, हर कहानी” है, जो कैंसर के खिलाफ सामूहिक प्रयास पर जोर देती है।


अभियान के तहत सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी एवं सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर कैंसर की स्क्रीनिंग और जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के माध्यम से महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष लाभ मिल रहा है।


सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि कैंसर अब जीवनशैली से जुड़ी बीमारी बनती जा रही है और स्वस्थ दिनचर्या व नियमित जांच से इसके जोखिम को कम किया जा सकता है। वहीं जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. उर्मिला कुमारी ने कहा कि जांच में देरी कैंसर का सबसे बड़ा खतरा है।


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहें, संतुलित आहार अपनाएं और समय पर जांच कराकर कैंसर से बचाव करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)