google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जूगैल थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार का भव्य स्वागत, लोगों ने फूल-मालाओं व अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मान

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

जूगैल/ सोनभद्र। जूगैल थानाध्यक्ष के पद पर जितेंद्र कुमार की नियुक्ति होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर स्थानीय लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर/क्षेत्र में पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
लोगों ने थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार को फूल-मालाएं पहनाईं, अंगवस्त्र भेंट किया तथा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम जनता को न्याय व सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।


थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने सम्मान के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करेंगे।
इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। श्याम सूरत नायक, सीताराम भारती, राजेश कुमार, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)