google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज में मतगणना की तैयारी पूरी, ईवीएम स्ट्रांग रूम थ्री लेयर में सील 14 को आएगा परिणाम



वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार विधान सभा चुनाव का मतदान संपन्न हो गया है ।अब प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गई है।मालूम हो कि किशनगंज जिले की चार विधान सभा सीट की मतगणना आगामी 14 नवंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी । बुधवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश उनके द्वारा दिया गया ।

जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि मतगणना को लेकर तमाम तैयारी पूरी की जा चुकी है और जिस तरह से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ उसी तरह से मतगणना भी होगी ।श्री राज ने बताया कि जुलूस निकालने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। वही पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि स्ट्रांग रूम में थ्री लेयर की सुरक्षा है साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी अधिष्ठापित किया गया है। श्री कुमार ने बताया कि स्ट्रांग रूम के अनुश्रवण हेतु मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी 24 घंटे निगरानी हेतु लगाए गए है ।श्री कुमार ने कहा कि स्ट्रांग रूम परिसर में जो भी आ रहे है उनका नाम रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है ।श्री कुमार ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे उसकी समीक्षा की गई है साथ ही अधिकारियों को ब्रीफ किया गया है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)