google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज के विधायक कमरुल हुदा ने पटना में मनरेगा बचाओ संग्राम में लिया भाग

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज सदर के विधायक कमरुल हुदा ने गुरुवार को पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने की।
इस अवसर पर कमरुल हुदा ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं है, बल्कि करोड़ों ग्रामीणों के लिए रोजगार, सम्मान और जीवन निर्वाह का साधन है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और हालिया फैसलों के कारण इस योजना पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, जिससे देश के गरीब और मजदूर वर्ग को सीधे नुकसान हो रहा है।


विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए पूरी ताकत के साथ खड़ी है और मनरेगा को बचाने तथा रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, और उन्होंने मनरेगा के महत्व और इसके प्रभाव को लेकर व्यापक चर्चा की।
कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनता के हक के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)