राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ -गोमिया एसएच स्थित बोरो में अज्ञात वाहन के चपेट में आए बाइक सवार संतोष सोरेन (22) की मौत मौके पर हो गई।वह गोमिया प्रखंड के वनचतरा स्थित भैरोटांड का रहने वाला था।घटना बुधवार रात की है। वह गोमिया से अपना घर गांव लौट रहा था। इसी दौरान वह एक अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।जानकारी पाकर मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



