google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज में रोड सेफ्टी माह के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
किशनगंज शहर के कैल्टेक्स चौक पर रोड सेफ्टी माह के अवसर पर जिला परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस और इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान में दो प्रमुख गतिविधियां आयोजित की गईं:

  1. मॉक ड्रिल:
    इसमें दो बाइक की आमने-सामने टक्कर का दृश्य पेश किया गया। दुर्घटना की स्थिति में टीम ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया। यह अभ्यास आम लोगों को दुर्घटना के समय त्वरित और सही प्रतिक्रिया के महत्व से अवगत कराने का माध्यम बना।
  2. गुड सेमेरिटन नाटक:
    इस नाटक के माध्यम से आम लोगों को संदेश दिया गया कि सड़क दुर्घटना होने पर किसी भी भय या झिझक के बिना घायल की मदद करें और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाएं। समय पर की गई मदद किसी की जान बचा सकती है। इसके साथ यह भी बताया गया कि जो व्यक्ति सड़क दुर्घटना में मदद करेगा, उसे बिहार सरकार द्वारा ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि और जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मान मिलेगा।

अधिकारियों ने आम लोगों को दोहोरियों में हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के महत्व के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता और जागरूकता से ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

इस कार्यक्रम में ट्रैफिक डीएसपी, एडिशनल डीटीओ सलील कुमार, ट्रैफिक बीएसपी राजेश कुमार, एमवीआई तरुण कुमार, ईएसआई धीरज कुमार, सिपाही गौतम कुमार, प्रकाश कुमार तिवारी और इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा सहित कई अधिकारी, पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। दोनों गतिविधियों को देखकर आम लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश और जागरूकता देखने को मिली।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)