google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज के आदित्य का सुपर-50 में चयन, मिलेगी नीट/जेईई की निःशुल्क कोचिंग

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज मोतिहारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र आदित्य कुमार का चयन बिहार सरकार द्वारा संचालित सुपर-50 कार्यक्रम में हुआ है। चयनित होने के बाद आदित्य को नीट एवं जेईई की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग की सुविधा मिलेगी।


आदित्य ने इस चयन प्रक्रिया में सफल छात्रों की सूची में 18वीं रैंक प्राप्त की है। सुपर-50 कार्यक्रम के तहत राज्य के प्रतिभावान छात्रों को चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूर्णतः निःशुल्क कोचिंग एवं आवासीय सुविधा प्रदान की जाती है।


विद्यालय के प्राचार्य मो. मेराज आलम ने आदित्य की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह शुरू से ही अनुशासित एवं मेहनती छात्र रहा है और भविष्य में भी वह अपने लक्ष्य में अवश्य सफल होगा। आदित्य के पिता श्री जिया लाल बेलवा हाई स्कूल में शिक्षक हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)