google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर व स्कूल बैग वितरित

नोएडा। सेक्टर-45 स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में नोएडा पंजाबी समाज एवं यश कृष्णा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर एवं स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सर्दी से राहत देने के साथ-साथ शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर नोएडा पंजाबी समाज के अध्यक्ष एवं यश कृष्णा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राजीव अजमानी ने कहा कि छोटे-छोटे सेवा कार्य बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

नोएडा पंजाबी समाज के संयोजक विपिन मल्हन ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से नोएडा शहर में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है और समाज में एकता व भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में नोएडा पंजाबी समाज के महासचिव रणधीर सिंह, कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य एवं फाउंडर राजन खुराना, कार्यकारिणी सदस्य रजनीश चोपड़ा, नवरत्न फाउंडेशन के संस्थापक अशोक श्रीवास्तव, विभा सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)