
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतपुरी के आश्रित ग्राम सेमराडी में एक 35 वर्षीय महिला नील बाई केवट पति कृष्ण कुमार केवट ने खेत में कीटनाशक दवाई छीचने वाली दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। पति कृष्ण कुमार केवट ने पचपेड़ी थाने में आकर जुबानी रिपोर्ट में बताया कि घटना रविवार की शाम 6:00 बजे की है घर में पितर मिलन का कार्यक्रम रखा गया था मेहमान भी आए हुए थे, पति शाम को खेत देखने के लिए निकल गए थे वापस जब घर आया तो उसके बच्चे ने बताया कि उसकी मम्मी कुछ खाली है, मौके पर जाकर पति ने देखा कीटनाशक दवाई का सेवन कर महिला घर में पड़ी हुई थी, तत्काल उसे परिजनों की मदद से मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसे बिलासपुर प्राइवेट हॉस्पिटल में रिफर कर दिया गया जहां पर उसे डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया, परिजन शव को लेकर रात्रि में ही घर लेकर आ गए और सुबह इस पूरी घटना जानकारी पचपेड़ी थाना में जा कर सूचना दिया, जिसको पचपेड़ी पुलिस संज्ञान में लेते हुए मर्ग इंटीमेशन कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



