वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ऊँट तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक ट्रक से 12 ऊँट बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी को कोचाधामन थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कोचाधामन से किशनगंज की ओर अवैध रूप से ऊँटों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर हांडीभाषा–मौधो पक्की सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान उत्तर प्रदेश नंबर UP12CT6052 ट्रक को रोककर जांच की गई।
जांच के दौरान चालक द्वारा वाहन को खाली बताया गया, लेकिन संदेह के आधार पर जब तलाशी ली गई तो ट्रक से 12 ऊँट बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह मामला अवैध अंतरराष्ट्रीय ऊँट तस्करी से जुड़ा प्रतीत होता है।
पुलिस ने मौके से ट्रक, 12 ऊँट और तीन मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इस संबंध में कोचाधामन थाना कांड संख्या 27/2026 दिनांक 18.01.2026 के तहत BNS की धारा 317(5) एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(a)(d)(e)(k) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमजद (38), हासीम (36) एवं मो. सोयेय (28) के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्त उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर एवं बागपत जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 गौतम कुमार के नेतृत्व में कोचाधामन थाना की टीम शामिल रही। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि पशु तस्करी या अन्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
- गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, शराब दुकानों और बारों का आकस्मिक निरीक्षण*गौतमबुद्धनगर।** उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग की टीमों ने सोमवार, 14 सितंबर 2026 को विभिन्न मदिरा प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। यह अभियान जिला आबकारी अधिकारी **सुबोध कुमार** के नेतृत्व में चलाया गया। जनपदीय आबकारी टीमों ने…
- समाज जागरण: 15 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- रिहंदनगर में गणपति बप्पा की गूंज, एनटीपीसी परिसर में तीन दिवसीय गणेशोत्सव शुरूसमाज जागरण/ सन्तोष कुमार सोनभद्र। बीजपुर स्थित रिहंदनगर, एनटीपीसी परिसर के कर्मचारी कल्याण केंद्र (संगम) में गणेश चतुर्थी पर गणेश पूजा का आयोजन किया गया। गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय श्रद्धालु और उनके परिजन शामिल हुए। परियोजना प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक संजय असाटी और…
- चोपन में ‘गौ वसुंधरा नर सेवा फाउंडेशन’ ने मनाया गौ पूजन के साथ पहली वर्षगांठसमाज जागरण/ मनोज कुमार चौबे चोपन/ सोनभद्र। किसी के लिए रात का खाना दिनचर्या का हिस्सा हो सकता है, लेकिन किसी भूखे के लिए वही एक निवाला पूरी दुनिया की खुशी बन जाता है। चोपन नगर में पिछले एक वर्ष से संगठन इसी एहसास को अपना संकल्प बनाकर हर रात जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा रहे…
- असनहर में 51 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, गणेश पूजा महोत्सव शुरूसमाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। बभनी क्षेत्र के असनहर ग्राम पंचायत में पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ हुआ। गणेश पूजा समिति असनहर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। आचार्य शिवेश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और कन्याओं ने…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








