वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर खुलेआम मौत का कारोबार चल रहा है। अवैध, गैर-पंजीकृत और बिना योग्य डॉक्टरों के संचालित निजी क्लिनिक व नर्सिंग होम हर गली-चौराहे पर किराना दुकान की तरह खुल चुके हैं। इन जगहों पर इलाज नहीं, बल्कि आम नागरिकों की ज़िंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हर महीने दर्जनों नहीं बल्कि सैकड़ों मरीज इन अवैध नर्सिंग होम में दम तोड़ रहे हैं, फिर भी स्वास्थ्य विभाग आंख मूंदे बैठा है। कार्रवाई के नाम पर कभी नोटिस, कभी जांच की बात—लेकिन ज़मीनी हकीकत में सब कुछ जस का तस बना हुआ है।
सीमांचल सेवा फाउंडेशन (पंजीकृत संस्था) द्वारा जिलाधिकारी और सिविल सर्जन किशनगंज को बार-बार लिखित शिकायतें दी गईं, तथ्यों और सबूतों के साथ चेताया गया, बावजूद इसके आज तक एक भी बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई। सवाल उठता है—क्या इन अवैध नर्सिंग होम को किसी का संरक्षण प्राप्त है?
इसी कड़ी में हाल ही में किशनगंज शहर से सटे फरिंगोला नेशनल हाईवे स्थित फातिमा हेल्थ केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने पूरे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। वायरल वीडियो में एक निजी एम्बुलेंस चालक/ड्राइवर असलम को अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के अंदर मरीज को टांके लगाते हुए साफ देखा जा सकता है।
सोचने वाली बात यह है कि जब एक एम्बुलेंस चालक ऑपरेशन थिएटर में सर्जन की भूमिका निभा रहा हो, तो वहां मरीज की जान की कीमत आखिर क्या होगी? यह महज़ लापरवाही नहीं, बल्कि सीधा आपराधिक कृत्य है।
इसके बावजूद अब तक स्वास्थ्य विभाग ने न तो अस्पताल को सील किया, न ही पंजीकरण रद्द किया और न ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया। दैनिक जागरण में प्रकाशित खबरों के अनुसार, इसी अस्पताल की लापरवाही के चलते पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन हर बार मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
सीमांचल सेवा फाउंडेशन के संस्थापक हसीबुर रहमान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि इस मामले में अविलंब कार्रवाई नहीं हुई, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि स्वास्थ्य विभाग भी इस अवैध व्यवस्था का मौन भागीदार है। उन्होंने मांग की है कि फातिमा हेल्थ केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का पंजीकरण तत्काल रद्द किया जाए, अस्पताल को सील किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों व संचालकों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए।
अब सवाल यह नहीं रह गया है कि कार्रवाई होगी या नहीं—
सवाल यह है कि किशनगंज के लोग कब तक इलाज के नाम पर मौत खरीदने को मजबूर रहेंगे?
और क्या स्वास्थ्य विभाग तब जागेगा, जब अगली लाश किसी अपने की होगी?
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








