उपेन्द्र कुमार तिवारी/ समाज जागरण
दुद्धी/कोन/ सोनभद्र। विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत मुख्य बाजार कचनरवा में गढ्ढा सहित नाली निर्माण पूरी कराने सहित अन्य माँगो को लेकर बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य छविन्द्र नाथ चेरो की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन से मांग किया है कि बाजार की एक तरफ से नाली की साफ सफाई व नाली पर ढक्कन लगाया जाय। जिसके क्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजनारायण जायसवाल ने कहा कि इस समय कोन विंढमगंज रोड की जहाँ जर्जर स्थिति है वहीं कचनरवा मुख्य बाजार की स्थिति बिल्कुल ही नारकीय हो गया है लोगों का बाजार में चलना दूभर हो गया है और वहीं बाजार की नाली पूरा कराने के साथ नाली के ऊपर ढक्कन लगाने की मांग किया जिस पर संबंधित जे. ई द्वारा स्थानीय दुकानदारों को स्वयं के रुपये से ढक्कन लगाने की सलाह देते दिखे आखिर सबसे बड़ा सवाल है कि इस नाली निर्माण में आखिर जिम्मेदारी किसकी है।

वहीं स्थानीय दुकानदार संतोष जायसवाल ने कहा कि इस समय बाजार की स्थिति काफी नारकीय हो गया और लोगों का धंधा चौपट हो रहा है उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल सड़क को गड्ढा मुक्त कराने के साथ ही उन्होंने नाली की सफाई व ढक्कन लगाने की मांग किया है। प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य छविंद्र नाथ चेरो, रोहन, रंजन, राहुल, लल्लू कुशवाहा आदि शामिल रहे। वहीं बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भ्रमण के दौरान कचनरवा बाजार का दौरा कर लोगों की समस्याओं का जाना हाल व निस्तारण कराने का दिया आश्वासन। मौके पर संबंधित जे. ई, लेखपाल सहित स्थानीय दुकानदार उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



