google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुर्लीकोट थाना पुलिस ने पिकअप वाहन से 8 मवेशियों के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
कुर्लीकोट थाना पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने पिकअप वाहन संख्या WB 73H 0979 को जब्त करते हुए उसमें लदे 04 भैंस और 04 भैंस के बच्चे, कुल 08 मवेशियों को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला मो. अफजल, पिता मो. अयूब, निवासी नक्सलबाड़ी, थाना नक्सलबाड़ी, जिला दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) तथा दूसरा मो. सरफराज, पिता अलाउद्दीन, निवासी नरसिंहपुर, थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त मवेशियों को अवैध रूप से ले जा रहे थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)