लक्ष्य से अधिक 908 रक्त नमूने, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी अगली रणनीति
वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
01 जनवरी।
हाथीपाँव रोग उन्मूलन की दिशा में ठाकुरगंज प्रखंड एक निर्णायक चरण में पहुंच गया है। पूर्व प्रसारण मूल्यांकन सर्वेक्षण (प्री–TAS) के तहत रात्रि रक्त परीक्षण अभियान में लक्ष्य 900 के विरुद्ध 908 लोगों के रक्त नमूने एकत्र किए गए हैं।
भीबीडीसीओ डॉ. मंजर आलम ने बताया कि गांधी नगर वार्ड संख्या–1 से 302, बरगीझार वार्ड संख्या–10 से 303 तथा खोसीडांगी (पठारिया) से 303 नमूने लिए गए। सभी नमूनों की प्रयोगशाला जांच जारी है।
सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति, दवा सेवन अभियान और निगरानी व्यवस्था तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि लक्ष्य से अधिक नमूना संग्रह होना लोगों की जागरूकता और सहभागिता का प्रमाण है।
वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मंजर आलम के अनुसार, हाथीपाँव रोग का संक्रमण रात के समय रक्त में स्पष्ट होता है, इसलिए रात्रि रक्त परीक्षण से ही वास्तविक स्थिति सामने आती है।
स्वास्थ्य विभाग ने आगामी चरणों में भी समुदाय से सहयोग की अपील की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



