दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार)औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम और BNS की संगीन धाराओं में दर्ज कांड संख्या 18/26 के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।मामला 24 जनवरी 2026 का है। आरोप था कि वाहन में क्रूरता पूर्वक मवेशियों को लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त वाहन चालक दीपक कुमार पासवान, पिता-सीताराम पासवान, ग्राम-सोनारखाप, थाना-कुटुम्बा, जिला-औरंगाबाद को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई है। पशु तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने कहा कि थाना क्षेत्र में पशु तस्करी और क्रूरता के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



