google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरैयाडीह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण

पदमा : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरैयाडीह में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) हजारीबाग के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डालसा के पैनल लॉयर राहुल कुमार पाठक, पीएलबी प्रियंका यादव, अरुण कुमार एवं अरण्य राज द्वारा किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को साइबर फ्रॉड, पॉक्सो एक्ट तथा अन्य महत्वपूर्ण विधिक जानकारियों से अवगत कराना एवं उनमें कानूनी जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान विद्यार्थियों को झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं एवं उसके कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
मौके पर विद्यालय की प्राचार्या मनीषा कुमारी, शिक्षक सुभाष कुमार मेहता सहित कक्षा नवमी एवं दसवीं के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)