दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थाना कांड संख्या 80/25 में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को झारखंड के पलामू जिले से गिरफ्तार किया गया है।यह मामला कुटुम्बा थाना कांड संख्या 80/25, दिनांक 01.06.2025 का है। अभियुक्त पर BNS की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
ये धाराएं अपहरण, गलत तरीके से अवरोध, आपराधिक धमकी और जबरन वसूली जैसे संगीन अपराधों से संबंधित हैं।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम चितरंजन पासवान, पिता-रामसुंदर पासवान, ग्राम-सतगांवा, थाना-हरिहरगंज, जिला-पलामू, झारखंड है। थानाध्यक्ष कुटुम्बा को गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने हरिहरगंज में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को पूछ ताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



