google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर: निजी स्कूल की वैन पलटी, अधिकांश बच्चे घायल, नाबालिग चला रहा था गाड़ी

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नगर पंचायत नबीनगर के वार्ड 5 स्थित रामनगर गांव के समीप शुक्रवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। नबीनगर के निजी विद्यालय शिवम पब्लिक स्कूल की एक चार चक्का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में सवार लगभग 20 बच्चे घायल हो गए।हादसे के बाद सभी घायल बच्चों को आनन-फानन में विभिन्न निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। कई बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं जिनका एक्स-रे कराकर इलाज किया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन काफी पुराने मॉडल की थी। सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई कि वाहन को एक नाबालिग चालक चला रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि वाहन में करीब 20 से 25 बच्चे सवार थे जिनमें अधिकांश को मामूली से लेकर गंभीर चोटें आई हैं।इस लापरवाही के बाद शिवम पब्लिक स्कूल प्रबंधन पर सवालिया निशान लग रहे हैं। अभिभावकों में आक्रोश है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ कैसे हुआ। स्कूल वाहन की फिटनेस और चालक की उम्र की जांच किए बिना बच्चों को कैसे भेजा जा रहा था।घटना के संबंध में विद्यालय के प्राचार्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु प्राचार्य द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी स्कूल प्रबंधन और वाहन मालिक पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।गौरतलब है कि नबीनगर मे कई निजी विद्यालय बिना सरकारी निबंधन और गाइडलाइन के कुकुरमुत्ते की तरह संचालित है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)