google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुटुंबा पुलिस की कारवाई : हत्या के प्रयास और उत्पाद अधिनियम के तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार)औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में उत्पाद अधिनियम और हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं। केस नं. 22/26 – उत्पाद अधिनियम नामजद अभियुक्त रौशन कुमार सिंह उर्फ तेज प्रताप सिंह पिता- धीरेंद्र सिंह, ग्राम- चकुआ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। वहीं केस नं. 52/26 – हत्या का प्रयास के नामजद अभियुक्त विनोद राम, पिता- लालदेव राम, ग्राम- बसडीहा को हत्या के प्रयास के मामले में पकड़ा गया है।केस नं. 97/25 के नामजद अभियुक्त रंजीत चौहान, पिता- नरेश चौहान, ग्राम- कासिमपुर को भी हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है। तीनों अभियुक्त कुटुंबा थाना क्षेत्र, जिला औरंगाबाद के रहने वाले हैं।


थानाध्यक्ष कुटुंबा इमरान आलम ने बताया कि सभी आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। विशेष टीम गठित कर गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई और तीनों को धर दबोचा गया। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए फरार वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)