समाज जागरण
मीरजापुर/ जिला पंचायत सभागार में आज केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम हुए इसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना प्रधानमंत्री सम्मान निधि फार्मर रजिस्ट्री किसान कार्ड के अलावा अन्य योजनाएं शामिल है। सुशासन को समर्पित देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने* के उपलक्ष्य में आज मा. मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन.आई.आई. एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग/ जनपद के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता “नन्दी” द्वारा मा.जनप्रतिनिधियों की गरिमामई उपस्थिति में जिला पंचायत सभागार में मीडिया संवाद किया गया।
जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार जनपद की नीतियों व संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों, सेवा,संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन एवं जनपद में कराये गये उल्लेखनीय कार्यों के विषय में विस्तार जानकारी दी गई।
मीडिया संवाद कार्यक्रम में मंडल प्रभारी BJP, श्रीमती सरोज कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सरोज, सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह , विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुरश्याम सुंदर केशरी, मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा, के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



