google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लखपति दीदीयाँ हैं नारी समाज का गौरव: बद्रीप्रसाद वर्मा

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
स्थानीय विकासखंड सभागार मे स्वयं सहायता समूह की समूह सखियो की समीक्षा बैठक ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने लिया।बैठक मे एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय ,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ,बीएमएम उत्कर्ष राव राजपूत तथा पूजा तिवारी मौजूद रहे।
बैठक में लोकोस ,सीसीएल,रिवाल्विंग फंड की समीक्षा की गई और समूह सखियो को अपेक्षानुरूप प्रगति के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह हमारे स्वर्णिम भविष्य की पहली सीढ़ी है। हमे समूह की महिलाओ को लखपति बनाने का संकल्प लेना है। लखपति दीदियाँ महिला समाज का वास्तविक गौरव है।
एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय ने समूह सखियो को निर्देशित किया कि अवशेष समूहो का खाता खोलवाकर यथाशीघ्र लोकोस कराना सुनिश्चित करें।
एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा समूहो के अभिलेख समूह की गतिशीलता का दर्पण होते हैं।अभिलेखो को सदैव अद्यतन और पूर्ण रखें।
कार्यक्रम मे मालती देवी,बेबी मौर्य,प्रीति,वंशिका पटेल,रेनू मौर्य ,बिन्दू समेत दो दर्जन समूह सखियाँ उपस्थित रहीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)