समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी स्थानीय ब्लाक के
शिवपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दांदूपुर में बीती रात चोरों द्वारा लाखों रूपए के सामान पर हाथ साफ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। सुबह शिक्षको के स्कूल पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को अपराह्न स्कूल बंद होने पर सभी शिक्षक घर चले गये। रात्रि में किसी समय चोरों ने बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर प्रवेश कर गये और आफिस के कमरे में लगी खिड़की का ग्रिल काटकर उसमें रखा कम्प्यूटर, सीपीयू,दो सिम सहित टैबलेट,दो स्मार्ट टी वी, साउंड बाक्स सिस्टम, सिलेंडर बच्चो के लिए रखी स्टेशनरी, एमडीएम के बर्तन सहित 3 लाख के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
स्कूल में चोरी की सूचना मिलते ही दांदूपुर गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड ने मौका मुआयना कर चोरी व चोरों के क्लू तलाशने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली ।डाग स्क्वायड का खोजी कुत्ता 50 मीटर दूर रिंगरोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर आकर रुक गया। चोरों के दुस्साहस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल से 100मीटर की दूरी पर ही प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री का निर्माणाधीन मकान है। जहां दर्जनों मजदूर हमेशा रहते हैं। संभावना जताई जा रही है कि चोर बाकायदा किसी वाहन से आये थे और चोरी की घटना कर उसी से फरार होने में सफल रहे।
प्रधानाध्यापक डॉ0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने चोरी की तहरीर शिवपुर पुलिस को देते हुए चोरी के सामान की बरामदगी करते हुए घटना के पर्दाफाश की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



