पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा-पदमा ओपी क्षेत्र के पदमा एवं सरैया के विभिन्न राशन दुकानों, होटलो एवं ठेलो पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के द्वार खाद्य सामग्रियों का निरीक्षण किया गया जांच के क्रम में सरैया स्टैंड व पदमा के कुछ होटलों के संचालकों के द्वार मिठाई में अखाद्य रंगों का उपयोग किया पाया गया।मौके पर ही वैसे अखाद्य मिठाईयो को नष्ट करवाया गया।साथ ही वैसे संचालको को चेतावनी दी गई।वैसे दुकानदार,संचालक जिनके पास लाइसेन्स नही है उन्हें एक सप्ताह के अंदर लाइसेंस के लिए आवेदन देंने का निर्देश दिया गया।कुछ एक राशन दुकानों में खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर प्रकाश चंद्र गुग्गी ने लैब जांच के लिए अपने साथ ले लिया।इस कार्रवाई से क्षेत के दुकानदारों एवं होटल संचालको में हड़कंप मच गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने बताया कि क्षेत्र में मिलावटी खाद्य सामग्रियों एवं एक्सपायर खाद्य सामग्रियों के बाजार में बेचे जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी।साथ होटलो में मिठाई एव अन्य खाद्य सामग्रियों में अखाद्य रंगों एवं मिलावटी मिठाई का बाजार होने की सूचना भी प्रप्त हो रही थी जिसके लिए ऐसे निरीक्षण समय समय पर आवश्यक है।जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ के कंप्यूटर ऑपरेटर विकास शर्मा, सूरज कुमार ,लिपिक शशि भूषण मुंडा,व चालक तारकेश्वर कुशवाहा शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



