google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहारी पंचायत की लक्ष्मी कुमारी ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता, क्षेत्र का नाम किया रोशन

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता दैनिक समाज जागरण

पदमा-जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी हुआ, जिसमें पदमा प्रखंड के बिहारी पंचायत की निवासी लक्ष्मी कुमारी (पिता स्वर्गीय ज्ञानी प्रसाद मेहता) ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्हें प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित किया गया है।
लक्ष्मी कुमारी वर्तमान में पटना में बिहार पुलिस में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
लक्ष्मी के पिता स्वर्गीय ज्ञानी प्रसाद मेहता ज्ञानचल प्राथमिक विद्यालय, बिहारी के संस्थापक थे और एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते थे। वहीं उनके भाई आनंद कुमार भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
लक्ष्मी की इस सफलता से उनके परिवार, गांव तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)