दैनिक समाज जागरण
अविनाश कुमार जिला संवाददाता औरंगाबाद बिहार
औरंगाबाद:- कुटुंबा के पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष ललन भुइयां आज दशहरा के शुभ अवसर पर टंडवा पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन किया और अपने क्षेत्र के आवाम के लिए मां दुर्गा से सुख शांति समृद्धि की कामना की है। वही टंडवा दुर्गा पूजा समिति ने ललन भुईयां को गर्म जोशी के साथ स्वागत किया । साथ ही टंडवा के जनता से मिले और सभी को दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । इस मौके पर धनंजय वैध , अभय वैद्य, अश्विनी कुमार सौरभ, राजेश अग्रवाल, अविनाश कुमार, गुरुजी उमेश प्रसाद , सहित अन्य लोग शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



