google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुर्मी पोखरा रिउर कैनाल से युवती का शव बरामद शिनाख्त नहीं

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 24 अक्टूबर 2023 औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना अंतर्गत ग्राम कुर्मी पोखरा स्थित रिउर कैनाल से एक युवती का शव बरामद किया गया है। कैनाल मे शव की सूचना पर नबीनगर थाना पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे मे लिया। मृत युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष की है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस द्वारा बरामद शव का पंचनामा तैयार कर सदर अस्पताल औरंगाबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मामले मे थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि बरामद युवती की पहचान नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को 72 घंटा तक उचित पहचान हेतु थाना पर रखा जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)