google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लालपुर पाण्डेयपुर ने बुजुर्ग महिला से हुई चेन स्नेचिंग की घटना का 24 घण्टे के अंदर किया सफल अनावरण

वाराणसी: पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/ लूट की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के कुशल नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज की सहायता से व मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-268/2023 धारा 392/ 411/ 413/ 414/ 120बी भा०द०वि० से संबंधित वांछित अभियुक्तों सुचित कुमार उर्फ गब्बर पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम बीरभानपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर, खुर्शीद अंसारी पुत्र अब्दुल बहाव असारी निवासी ग्राम दलाल टोला थाना केराकत जनपद जौनपुर और राजेश कुमार उर्फ राजू पुत्र त्रिभुवन राम निवासी बलुआ थाना चन्द्रवक जनपद जौनपुर को दिनाक 07.10.23 को समय करीब 20.40 बजे होटल स्वेता रेजिडेंसी के सामने बैरिकेटिंग के बीच पिलर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गयी 01 अदद चेन पीली धातु, घटना मे प्रयुक्त टीवीएस एक्सेल गाडी, 02 अदद ट्रेन की टिकट व 250/- रू0 नकद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ करने पर अभियुक्त सुचित कुमार उर्फ गब्बर ने बताया कि मैं और मेरा दोस्त खुर्शीद अंसारी दोनो एक साथ काम करते है। हम लोगो के पास कर्ज और पैसो की कमी थी जिस कारण हम दोनो ने मिलकर चेन लूट कर पैसा कमाने का षडयन्त्र बनाया, जिसके बाद हम दोनो एक साथ इसी टीवीएस एक्सल गाडी से अपने किराये के कमरे से निकल कर पाण्डेयपुर चौराहे की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में एक बुजुर्ग महिला गले में सोने की चेन पहने दिखाई दी जिस पर हम दोनो ने अपनी लूट की पूर्व की बनाई गयी योजना के तहत उसका पीछा और जब महिला वापस गली मे कुछ दूर अन्दर गयी जहा पर लोगों का आवागमन कम था एकान्त देखकर योजना के तहत मेरे साथी खुर्शीद अंसारी ने मेरे टीवीएस एक्सल वाहन से उतर कर उस महिला का पीछा किया और पीछे से गले की चेन झटका देते हुए लूट लिया और वापस दौडते हुए सड़क पर आया, जहां पर मैं उसके आने का इन्तजार कर रहा था और जब मेरा दोस्त चेन लूटकर वापस आया तो मैं पूर्व की योजनानुसार उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर शहर की गलियो के रास्ते भागते हुए अपने काम वाले स्थान लक्सा ले गया जहां पर राजेश कुमार उर्फ राजू मिला वहाँ बीती रात ने हम तीनो ने लूटी गयी चेन को बेचने की योजना बनायी कि मेरा दोस्त खुर्शीद और राजेश उर्फ राजू लूटी गयी चैन बेचने के लिए कल ट्रेन से पटना जायेंगे और चैन को बेचने के बाद प्राप्त रुपयों को हम लोग बराबर बराबर हिस्सो में बाट लेंगे.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)