समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी ।।
मंगलवार को वाराणसी पब्लिक स्कूल बंगालीपुर राजातालाब के संस्थापक श्रद्धेय स्वर्गीय भोलानाथ गुप्ता जी की 15वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में अंतर विद्यालयी मैत्री सहयोग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दयाराम (एस.एच.ओ. राजातालाब), वाराणसी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष नीलकान्त गुप्ता, उपप्रबन्धक शशिकांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामानन्द जायसवाल, वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका सिंह, प्रधानाचार्य दिलीप कुमार एवं समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने स्वर्गीय भोलानाथ गुप्ता जी के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किये ।
मुख्य अतिथि दयाराम (एस.एच.ओ. राजातालाब) ने शिक्षा, खेल, और प्रतिस्पर्धा के विषय मे अनेक जीवनोपयोगी उदाहरण सहित अपने विचार व्यक्त किये I उन्होने कहा कि खेल से ही अनुशासन आता है तथा अनुशासन और परिश्रम से ही व्यक्ति सफल होता है I मैत्री सहयोग क्रिकेट मैच वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर एवं वाराणसी पब्लिक स्कूल बंगालीपुर, राजातालाब के शिक्षकों के बीच खेला गया। वाराणसी पब्लिक स्कूल बंगालीपुर, राजातालाब टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर टीम के सामने जीत के लिए 227 रनों का लक्ष्य रखा जिसे केराकतपुर टीम ने स्वीकार किया और निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुये 188 रनों के साथ पूरी टीम आउट हो गयी I अन्त मे राजातालाब टीम मैच 38 रनों से जीत ली l
इसी क्रम में वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर तथा वाराणसी पब्लिक स्कूल बंगालीपुर, राजातालाब के शीक्षिकाओ के बीच ‘लेग क्रिकेट’ खेला गया I इसमे पहले राजातालाब टीम ने लेग बल्लेबाजी किया और केराकतपुर टीम के लिए 63 रनों का लक्ष्य दिया I केराकतपुर टीम निर्धारित लक्ष्य को काफी उत्साह के साथ प्राप्त करने का प्रयास किया लेकिन 37 रनों के साथ ही पूरी टीम आउट हो गयी I राजातालाब टीम 25 रनों से जीत हासिल किया।सभी विजेताओं को वाराणसी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष नीलकान्त गुप्ता, उपप्रबन्धक श्रीमान शशिकांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामानन्द जायसवाल, ने पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य दिलीप कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



