google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मडहे में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग खाद्यान समाग्री सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख

समाज जागरण

मीरजापुर /हलिया थाना क्षेत्र के हलिया पहड़ी पर सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मडहे में आग लगने से मडहे में रखा खाद्यान सामग्री सहित गृहस्थी का सामान व कागजात जलकर राख हो गया ज़ब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता तब तक सब कुछ जलकर राख हो चूका था सूचना पर ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना देते हुए पीड़ित को पांच हजार रूपये की सहायता राशि दिया है थाना क्षेत्र के हलिया पहड़ी निवासी रामेश्वर कोल के मडहे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मडहे में रखा छह कुंतल गेंहू, सरसो, चना, चावल सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया ज़ब तक ग्रामीणों द्वारा मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया जाता तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था मडहे में रखा कपड़ा, व कागजात तक जलकर राख हो गया सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान हलिया शिवबाबू सेठ, पवन तिवारी, परमात्मा मौर्य, मन्ने दुबे, सहित अन्य लोग मौके पर पहुँचे ग्राम प्रधान शिवबाबू सेठ द्वारा आगजनी से हुई क्षति की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल विनोद कुमार को दिया है जिससे पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति दिलाई जा सके ग्राम प्रधान द्वारा तत्काल पांच हजार रूपये की सहायता राशि पीड़ित परिवार को अपने पास से दिया है ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)