google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सलाम नमस्ते में मानक महोत्सव 2025 का शुभारंभ

नोएडा। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) नोएडा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते ने “मानक महोत्सव 2025” का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को जागरूक करना, ग्रामीण एवं शहरी समुदायों तक मानकों की जानकारी पहुँचाना तथा युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना है। बुधवार को कार्यक्रम के दौरान सलाम नमस्ते में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि मासिक कार्यक्रम मानक महोत्सव के दौरान उपभोक्ताओं की जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में मानक की जानकारी, युवा एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, आवासीय कॉलोनियों और गांवों में जागरूकता आउटरीच कार्यक्रम,सोशल मीडिया कैंपेन, पॉडकास्ट, पब्लिक सर्विस विज्ञापन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आज के कार्यक्रम के दौरान आईएमएस नोएडा के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि मानक महोत्सव 2025 के माध्यम से सलाम नमस्ते न केवल उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और मानकों की जानकारी देगी, बल्कि उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम भी उठाएगी।

वहीं संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि खासकर युवा और महिलाएं इस कार्यक्रम से बड़ी संख्या में लाभान्वित होंगें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बीआईएस का उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और सेवाओं के महत्व से अवगत कराना है। यह कार्यक्रम उपभोक्ता सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे साथ ही समाज में गुणवत्ता एवं मानकों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)