google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*लिफ्ट देकर स्कूटी सवार ने की युवक से धोखाधड़ी, सामान व नगदी रुपया लेकर फरार*

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

डाला/ सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत में स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति से एक युवक को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति ने युवक को झांसे में लेकर शराब की खरीदारी करने के बाद शराब व नगदी लेकर मौक से हुआ फरार। जानकारी मुताबिक थाना चोपन के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शहीद स्थल के पास स्थित अंग्रेजी शराब और ठंडी बियर की दुकान के पास स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक को झांसे में लेकर उससे शराब की खरीदारी कराने के बाद शराब सहित नगदी लेकर फरार हो गया, वहीं पीड़ित शहिद स्थल पर घर जाने के लिए भाड़ा के लिए दर दर भटकने को मजबूर हो गया । भटकता हुआ देख एक व्यक्ति ने उसकी समस्या सुनी और भाड़ा देकर गाडी से उसको घर के लिए भेजवाया दिया ।


पीड़ीत युवक थाना चोपन के गुरमुरा रेलवे स्टेशन के पास पनारी गांव निवासी दशरथ विश्वकर्मा पुत्र बीरे विश्वकर्मा ने बताया कि हम बुधवार की देर शाम चौकी क्षेत्र डाला में झूलन ट्रॉली के पास हाईवे पर घर जाने के लिए आटो का इंतजार कर रहे थे की उसी दौरान एक स्कुटी सवार अज्ञात व्यक्ति ने हमसे पूछा कि तुमको आगे जाना है क्या, तो मैंने कहा कि हमें गुरमुरा जाना है तो स्कुटी सवार ने गुरमुरा तक छोड़ने की बात कह कर हमे भी स्कूटी पर अपने पिछे बैठा लिया जिसके बाद जैसे ही डाला शहीद स्थल (बस स्टैंड) के पास पहुंचा तो हमसे कहा कि बहुत ही ठंडी लग रहा है तुम्हारे पास रुपए हैं तो हमे एक बोतल शराब खरीद दो आगे चलकर हम तुम्हारा रुपया वापस कर देंगे, हमने शराब खरीदने के लिए आन लाइन 310+200 रुपया शराब के दुकानदार को पेमेंट कर दिया तो फिर बोला की 100 रूपए और दे दो चखना भी लेंकर आ रहें हैं और हमने उसको 100 रुपया भी दे दिया, शराब खरीदारी के 510 रुपए व ₹100 नगद कुल 610 का सामान सहित नगद लेकर वह व्यक्ति तुरंत स्कूटी चालू कर मौके से फरार हो गया। जिसको लेकर हम वहां पर मौजूद कई लोगों की इस घटना के बारे में बताया हूं जिसके उपरांत वहीं पर स्थानीय व्यक्ति ने हमें भाड़ा देकर घर भेजने में हमारा सहयोग किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)