google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुन्नौर मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली युवती की गई जान तीन गंभीर घायल

गुन्नौर तहसील क्षेत्र में रविवार की सुबह मेंथा फसल की कटाई करते समय एक ही परिवार के 7 लोगों पर आकाशीय बिजली मौत बन कर गिर गई। जिसमें एक युवती की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुन्नौर तहसील क्षेत्र के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा निवासी अतर सिंह अपने परिवार के 7 लोगों के साथ रविवार सुबह करीब 8 बजे मेंथा फसल की कटाई करने खेत में गए थे। इसी दौरान तेज बारिश और आंधी के साथ आकाशीय बिजली मौत बनकर टूट कर गिर गई। इस हादसे में अतर सिंह की 18 वर्षीय बेटी रत्नेश कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि अतर सिंह का बेटा राजेश, पुत्रवधू किशनवती तथा अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसके बाद उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)