google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री मोदी जी का संवाद

मस्तूरी विधानसभा मे कार्यकर्ताओं ने भाजपा को इस बार निश्चित रूप से जिताने का लिया संकल्प

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

मस्तुरी। मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में आज सीपत मंडल के रेस्ट हाउस में मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ मोदी जी का संवाद सुना कार्यकर्ताओं को देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने बुथ को किस तरह से मजबूत करना है और हमें चुनाव जीतना है इस पर विशेष जानकारी दी साथ में युवाओं ने अपने मन में कई सवाल छुपा रखे थे जिनका भी जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बहुत ही अच्छे तरीके से दिया और सभी को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी प्रदेशों में निश्चित रूप से बनेगी और हम देश सेवा राष्ट्र सेवा में हम अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगे मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम सुनने के बाद मस्तूरी विधानसभा को इस बार निश्चित रूप से जीतना है इस पर भी प्रमुख रूप से चर्चा की गई शक्ति केंद्र और बूथ में जाकर मोदी जी के आदेश अनुसार अपने बूथ को मजबूत करेंगे प्रमुख रूप से जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या मंडल के अध्यक्ष राज वर्धन कौशिक महामंत्री राम नाथ तिवारी एवं अभिलेश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम पाटनवार, तामेश्वर कौशिक पूर्व मंडल अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता मन्नु सिंह, मदन पाटनवार, रमन गिरी गोस्वामी, हरीश श्रीवास ,कृष्णा भटट् हरिकेश गुप्ता, तिजराम लाठिया, शिव यादव, आदि मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)