समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
मस्तुरी ।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चल रहें बूथ चलों अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी एवं सीपत में जोन, सेक्टर व बूथ कमेटियों के जाँच व मजबूती प्रदान करने के लिए प्रभारी बनाया गया है सीपत ब्लॉक के सभीं जोन, सेक्टर व बूथों के लिए पूर्व मस्तूरी ब्लाक अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा को प्रभारी बनाया गया है वहीं मस्तूरी ब्लाक में क्रमशः छः जोनों का प्रभारी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, छः ज़ोन का प्रभारी जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, व छः जोन का प्रभारी कांग्रेस नेता अशोक राजवाल को बनाया गया हैं।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन जवाबदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



