google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सिंगला नदी से अवैध बालू निष्कर्षण पर वन विभाग की निष्क्रियता का आरोप, स्थानीय लोगों में आक्रोश

श्रीभूमि संवाददाता — दैनिक समाज जागरण

श्रीभूमि जिले में सिंगला नदी से हो रहे अवैध बालू निष्कर्षण को लेकर वन विभाग की चेरागी रेंज के अधिकारियों की निष्क्रिय भूमिका पर स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। चेरागी रेंज के अंतर्गत डुल्लभछड़ा बीट क्षेत्र के कृष्णनगर गांव, मोकामछड़ा एवं रुपाग्राम से होकर बहने वाली सिंगला नदी में लंबे समय से खुलेआम बालू उत्खनन एवं तस्करी की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

कृष्णनगर गांव के निवासियों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कुछ प्रभावशाली व्यवसायी सरकारी राजस्व की धोखाधड़ी करते हुए दैनिक मजदूरों के माध्यम से अवैध रूप से बालू का उत्खनन करा रहे हैं। इससे सिंगला नदी के किनारों का लगातार क्षरण हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी किनारे बसे घरों के भविष्य में नदी में समा जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

स्थानीय जनता ने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार वन विभाग के अधिकारियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों की चुप्पी से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की कथित मिलीभगत के चलते न केवल बालू तस्करी जारी है, बल्कि सरकारी करों की चोरी भी खुलेआम हो रही है।

स्थानीय लोगों ने इस गंभीर मुद्दे पर जिले के वन विभाग के डीएफओ का ध्यान आकर्षित करते हुए अवैध बालू निष्कर्षण एवं तस्करी के विरुद्ध शीघ्र और कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)