वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने मुख्यमंत्री बिहार सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया है कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी, जिससे क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह है।
सांसद ने कहा कि शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में कॉलेज स्थापना हेतु उपयुक्त भूमि का चयन कर संबंधित वरीय अधिकारियों को विवरण उपलब्ध करा दिया गया है। यदि सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना होती है तो ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और उन्हें आर्थिक व मानसिक रूप से भी लाभ होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



