उत्तम सिंह:दार्जिलिंग: समाज जागरण:
ग्रामीण सड़कों पर बालू लदे ट्रैक्टरों के अत्यधिक आवागमन के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. खोरीबारी के बुरागंज ग्राम पंचायत अंतर्गत दीवानविटा इलाके की घटना. शनिवार सुबह से ही ट्रैक्टर रोख कर किया गया है विरोध प्रदर्शन. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि सुबह से शाम तक सैकड़ों ट्रैक्टर ग्रामीण सड़कों पर भाग दौड़ कर रहे हैं, जिससे लिए कभी भी छोटे बच्चों की दुर्घटनाएं हो सकता हैं। जिस प्रकार से ग्रामीण सड़कों पर ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार से चल रही है स्थानीय लोग भी दहशत में हैं. स्थानीय लोगों की मांग है कि ट्रैक्टरों को सीमित गति से चलाया जाए अन्यथा हम फिर से सड़क जाम कर देंगे. हालांकि करीब 1 घंटे बाद जब ट्रैक्टर मालिकों और चालकों ने आश्वासन दिया तो स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन हटा लिया.
स्थानीय निवासी नीला गोस्वामी ने कहा कि, प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक बालू लदे ट्रैक्टर अवैध रूप से चलते हैं, अगर किसी तरह की दुर्घटना हो गयी तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।पहले भी कोई बार बालू लदे ट्रैक्टरों को भी रोका गया था.हम लोग चाहते हैं कि कुछ लोकल ट्रैक्टर चलने देते है लेकिन जो बाहर का ट्रैक्टर डंप कर रहे हैं हम उनके ट्रैक्टर नहीं चलने देंगे।
उधर, स्थानीय पंचायत सदस्य संजीत सिंह ने पूरे मामले में प्रशासन पर उंगली उठाई है. डुमुरिया के बालू पत्थरों को ले जाकर बाहर भंडारण किया जा रहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बालू माफियाओं की आड़ में सिर्फ दिहाड़ी मजदूरों के ट्रैक्टरों को जब्त कर रही है.
संयोग से डुमुरिया नदी से अवैध रूप से बालू-पत्थर निकाला जा रहा है, कुछ बालू माफिया प्रशासन से बचने के लिए ग्रामीण सड़कों का इस्तेमाल कर रहे हैं.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



