लोनी, 9 दिसंबर: क्षेत्र में स्थित कथित अवैध धार्मिक निर्माण और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरोध में मंगलवार को हिंदू रक्षक द्वारा हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य प्रशासन का ध्यान इस विषय की ओर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आकर्षित कराना था।
मगर कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व ही प्रशासन ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संगठन के कुछ पदाधिकारियो कौन के आवास पर ही रोक दिया। जिनमें संगठन मंत्री श्री अमित प्रजापति, जिला अध्यक्ष श्री सुधीर बघेल, भोला पंडित तथा अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
संगठन के अनुसार कुछ कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल की ओर जाते समय रोका गया और कुछ को हिरासत में भी लिया गया। विरोध के बावजूद कुछ समय बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने संगठन के प्रतिनिधियों से बैठक कर वार्ता की।

वार्ता के दौरान प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया कि लोनी में स्थित संबंधित स्थल की शीघ्र गहनता से जांच की जाएगी, और यदि जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होती है, तो विधिक प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा।
वही हिंदू रक्षा दल के अनुसार वह कानून और संविधान के दायरे में रहकर अपने आंदोलन और मांगों को आगे बढ़ाता रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



