अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 09 दिसम्बर 2025 : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आर आई टी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 13 में बीती रात नशे में धुत युवकों में एक आभूषण दुकान और दो घरों में चोरी का प्रयास किया हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण चोरी की योजना सफल हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक रोड नंबर 13 निवासी मिथिलेश कुमार झा और गौरी शंकर तिवारी के घर के बाहर लगे स्प्लिट एसी के कॉपर कॉइल को चोरी करने का प्रयास था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पास में ही स्थित प्रेम ज्वेलर्स के बंद दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास भी किया गया था। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है ।चोरों की गतिविधियां देखकर स्थानीय लोग जाग गए, इसके बाद आरोपित घबराकर मौके से भागने लगे। सुबह घटना की सूचना आर आई टी थाना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
इसी दौरान स्थानीय लोगों ने रोड नंबर 13 के पार्क में नशा कर रहे हैं कुछ संदेहास्पद यूको को पड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया गया कि इन्हीं में से दो युवक आभूषण दुकान और घरों में चोरी करने का प्रयास में शामिल थे फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है और चोरी की साजिश में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
सरायकेला #झारखंड #क्राइमन्यूज़ #प्रेमज्वेलर्स #चोरीकाप्रयास
ब्रेकिंगन्यूज़ #पुलिसकार्रवाई #दैनिकसमाजजागरण #RITथाना
सीसीटीवी #सुरक्षा #कोल्हानन्यूज़
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



