google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लूट की वारदात का निगोहां पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा


गौतमखेड़ा जंगल में अखबार हाकर से मोबाइल और नकदी की हुई थी लूट, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया मामला

समाज जागरण संवाददाता निगोहां

लखनऊ। निगोहां पुलिस ने बीते चार दिन पहले गौतमखेड़ा के जंगल में हुए अखबार हाकर से लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और 1100 रुपये नकद बरामद किया है। निगोहां थाना प्रभारी अनुज तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर घटना का पर्दाफाश किया।पुलिस के अनुसार, बीते 9 नवम्बर को अखबार हाकर अमरेश कुमार सिसेंडी निवासी अपने क्षेत्र में अखबार वितरण के लिए निकले थे। जब वे दाऊदपुर पेट्रोल पंप के पास गौतमखेड़ा जंगल से गुजर रहे थे, तभी दो नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोककर मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी।
मामले की सूचना पर निगोहां पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा  दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी पुलिस टीम ने छानबीन कर दोनों आरोपियों को गांव गोविंदपुर के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज पुत्र योगेश कुमार तथा सूरज उर्फ गौतम पुत्र शिवकुमार,दोनों निवासी गोविंदपुर थाना मोहनलालगंज, लखनऊ के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के दिन उन्होंने शराब पी रखी थी और उसी नशे में लूट की घटना को अंजाम दिया। निगोहां थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। निगोहां पुलिस की तत्परता से लूट की वारदात का खुलासा होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की सराहना की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)