google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भगवान श्री सहस्रार्जुन महाराज जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न, समाज की एकता और प्रतिभाओं का दिखा अद्भुत संगम

गौरेला। जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही एवं वेंकटनगर के ताम्रकार समाज द्वारा आराध्य देव भगवान श्री सहस्रार्जुन महाराज जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ गौरेला स्थित मरही माता मंदिर भवन में मनाई गई। समारोह में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

जयंती समारोह का शुभारंभ नगर में भव्य रैली निकालकर किया गया। रैली के पश्चात भगवान श्री सहस्रार्जुन महाराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर समाज की सुख-समृद्धि, एकता और खुशहाली की कामना की गई।

इस अवसर पर बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। वहीं महिलाओं ने फैशन वॉक एवं नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा और कला का शानदार प्रदर्शन किया।


समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी समाजजनों ने सामूहिक रूप से भोजन-प्रसाद ग्रहण किया।इस भव्य आयोजन में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अनुज ताम्रकार अध्यक्ष, अरुण ताम्रकार उपाध्यक्ष, राजेंद्र ताम्रकार कोषाध्यक्ष, संजय ताम्रकार सचिव, मुकेश ताम्रकार सह सचिव तथा विद्या ताम्रकार एवं पप्पू ताम्रकार संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे।इन सभी के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं समाजजनों के सामूहिक सहयोग से जयंती समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह ने समाज की एकता, संस्कार, परंपरा और आपसी सहयोग का प्रेरणादायक संदेश दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)