मोबाइल नंबर व्यस्त? अब व्हाट्सएप और मिस्ड कॉल से करें LPG गैस बुकिंग, जिला पूर्ति अधिकारी की अपील
गौतमबुद्धनगर, 12 मार्च 2026। जनपद गौतमबुद्धनगर के जिला पूर्ति अधिकारी ने एलपीजी उपभोक्ताओं से गैस बुकिंग के लिए वैकल्पिक डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गैस बुकिंग के लिए निर्धारित मोबाइल नंबर पर कॉल करने के दौरान नंबर व्यस्त रहने, कॉल कनेक्ट न होने तथा अन्य तकनीकी समस्याओं की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की तकनीकी समस्या के कारण कई उपभोक्ता गैस आपूर्ति को लेकर भ्रम की स्थिति बना रहे हैं, जबकि गैस कंपनियों की ओर से बुकिंग के कई अन्य आसान और डिजिटल विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद के सभी एलपीजी उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिए निम्न वैकल्पिक सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं—
- व्हाट्सएप बुकिंग: 7588888824
- मिस्ड कॉल बुकिंग: 8454955555
- एसएमएस / IVRS बुकिंग: 7718955555
- मोबाइल एप: Indian Oil One App
- ऑनलाइन पोर्टल: https://cx.indianoil.in
- भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS)
इन माध्यमों के जरिए उपभोक्ता राष्ट्रीय स्तर पर संचालित सुविधाओं का उपयोग कर आसानी से अपनी गैस बुकिंग करा सकते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए इन डिजिटल सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें और गैस बुकिंग को सरल बनाएं।
(सौजन्य: सूचना विभाग, गौतमबुद्धनगर)
LPG #GasBooking #IndianOil #GasCylinder #DigitalIndia #GautamBuddhNagar #BreakingNews #SamajJagran
भारत का नया विकल्प


Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



