लखनऊ।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) ने अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ की टीम ने जनपद लखनऊ से गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 20 गैलन (05-05 लीटर) तथा 39 बोरियों में भरे ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹02 करोड़ बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से अवैध रूप से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी कर रहा था और इसे विभिन्न राज्यों में खपाने की योजना बना रहा था। टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
एसटीएफ ने साफ कहा है कि मानव स्वास्थ्य और पशुओं के लिए हानिकारक प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन की अवैध तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
STF #Lucknow #यूपीपुलिस #ऑक्सीटोसिनतस्करी #UPSTF #CrimeNews #PoliceAction #DrugSmuggling #UPCrime
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



